Raipur News : संवाद कार्यालय में हंगामा: जनसंपर्क अधिकारी संघ ने अभद्रता और तोड़फोड़ का लगाया आरोप, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में हंगामे का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने विभागीय अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ अभद्रता और कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे योजनाबद्ध साजिश बताया है।

 

READ MORE: जातीय विद्वेष का वीडियो वायरल — पत्थलगांव में सतनामी व आदिवासी समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

 

Raipur News : अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि शासकीय कार्यालय में घुसकर वरिष्ठ अधिकारी से अभद्र व्यवहार करना और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुँचाना गंभीर अपराध है। उन्होंने इसे प्रशासनिक अनुशासन और मर्यादा पर हमला बताया।

Raipur News : तंबोली ने कहा कि जनसंपर्क विभाग शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य करता है और विभाग के अधिकारी समाज तथा पत्रकारों के हित में निरंतर कार्यरत रहते हैं। संघ का कहना है कि ऐसी घटनाएँ न केवल किसी अधिकारी की व्यक्तिगत गरिमा पर आघात हैं, बल्कि पूरे विभाग की साख पर भी सवाल खड़ा करती हैं। संघ ने मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और भारतीय न्याय संहिता की कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए।

 

Raipur News : संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी हस्तक्षेप की मांग की है, जो स्वयं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी मंत्री हैं। तंबोली ने कहा कि मुख्यमंत्री दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें और विभागीय अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि शीघ्र ही संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से भेंट कर औपचारिक निवेदन करेगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो जनसंपर्क विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी राज्यव्यापी विरोध आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *