Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

salman khan : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स, जानिए फिर क्या हुआ

salman khan : नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार को एक महिला अभिनेता के घर में घुस गई और सीधे उनके फ्लैट के पास तक पहुंच गई। महिला की पहचान 36 वर्षीय ईशा छाबड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गैरकानूनी घुसपैठ के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

salman khan : सलमान खान मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां यह घटना घटी। यह दूसरी बार है जब उनकी बिल्डिंग में घुसपैठ की घटना हुई है। पहले से ही उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात हैं, ऐसे में एक अनजान महिला का सुरक्षा घेरा पार कर उनके फ्लैट के पास तक पहुंचना गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला की मंशा क्या थी।

salman khan : गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा है कि सलमान खान को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल चुकी हैं और उनके घर पर फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। इसी वजह से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और सलमान की जान को कोई खतरा नहीं है।

salman khan : इससे पहले भी एक व्यक्ति ने गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसपैठ की थी। यह घटना 20 मई को शाम 7:15 बजे के आसपास हुई थी। आरोपी की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

salman khan : पुलिस के अनुसार, 20 मई की सुबह करीब 9:45 बजे उक्त व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया था। जब उसे वहां से जाने को कहा गया, तो वह भड़क गया और गुस्से में अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद शाम को वह फिर लौटा और एक निवासी की कार के पीछे छिपकर इमारत में प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।

salman khan : पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वह सलमान खान से मिलना चाहता था, लेकिन पुलिस उसे अंदर नहीं जाने दे रही थी, इसलिए वह छिपकर घुसने की कोशिश कर रहा था। लगातार हो रही घुसपैठ की घटनाओं से सलमान खान के प्रशंसकों में भी चिंता का माहौल है और उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

 

READ MORE : ACCIDENT NEWS : दो ट्रक के बीच आमने-सामने से भिड़ंत, दोनों ओर वाहनों की लगी लम्बी कतार

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories