दुबई। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान सुपर-चार मुकाबले के दौरान विवादित व्यवहार करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान पर ICC ने कार्रवाई की है।
सूत्रों के मुताबिक, हारिस रऊफ ने भारतीय सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ गाली गलौज और आपत्तिजनक इशारे किए थे, जिसमें ‘विमान गिराने’ वाला इशारा शामिल था। इसके चलते ICC ने हारिस रऊफ की मैच फीस का 30 प्रतिशत काटने का निर्णय लिया है।
वहीं, साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ने के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जिसके लिए उन्हें केवल फटकार दी गई, कोई जुर्माना नहीं लगाया गया।
Read More : MP news : एमपी हाईकोर्ट ने होमगार्ड्स का कॉल ऑफ सिस्टम किया खत्म ,अब मिलेगा पूरा वेतन
मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों की सुनवाई पूरी की। पाकिस्तानी टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी सुनवाई में मौजूद थे।
सूत्रों ने बताया कि हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने खुद को निर्दोष बताया। रऊफ ने कहा कि उनका ‘6-0’ वाला इशारा भारत से जुड़ा नहीं था। फरहान ने कहा कि उनका गन सेलिब्रेशन राजनीतिक संदेश देने के लिए नहीं था और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली का उदाहरण दिया, जिन्होंने इसी तरह के जेस्चर का प्रयोग किया था।
Read More : MP news : एमपी हाईकोर्ट ने होमगार्ड्स का कॉल ऑफ सिस्टम किया खत्म ,अब मिलेगा पूरा वेतन
बीसीसीआई ने मैच के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत अब एशिया कप 2025 के फाइनल में होने वाली है।













