MP news : एमपी हाईकोर्ट ने होमगार्ड्स का कॉल ऑफ सिस्टम किया खत्म ,अब मिलेगा पूरा वेतन

VIKASH KHALKHO

जबलपुर। मध्यप्रदेश के करीब 10 हजार होमगार्ड सैनिकों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एमपी हाईकोर्ट ने होमगार्ड सैनिकों की कॉल ऑफ प्रक्रिया को समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही, वर्ष 2020 से कॉल ऑफ किए गए होमगार्ड्स का बकाया वेतन देने का आदेश भी जारी किया गया है।

अब प्रदेश के होमगार्ड्स को पूरे 12 महीने काम और वेतन मिलेगा। इससे पहले तक जवानों से केवल 10 महीने ही काम लिया जाता था और 2 महीने तक उन्हें बेरोजगारों जैसी जिंदगी गुजारनी पड़ती थी।

Read More : katanee: नवरात्रि पर 101 मीटर की चुनरी यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किया देवी दर्शन

गौरतलब है कि लंबे समय से होमगार्ड सैनिक इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। हाईकोर्ट में करीब 500 याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें लगभग 9 हजार होमगार्ड सैनिकों की ओर से यह मांग उठाई गई थी।

याचिकाकर्ताओं के वकील विकास महावर ने कहा कि, “यह फैसला हजारों होमगार्ड सैनिकों के जीवन को स्थिरता देगा। अब उन्हें सालभर काम और वेतन मिलेगा।”

Read More : MP News : शाजापुर में मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का जोरदार विरोध, पुतला दहन और गोमूत्र छिड़काव कर जताया आक्रोश

यह फैसला प्रदेशभर के होमगार्ड सैनिकों के लिए एक बड़ी जीत माना जा रहा है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *