Thursday, August 27, 2026
Home Sports Sahibzada Farhan : ICC ने पाक खिलाड़ियों पर कार्रवाई : हारिस रऊफ पर...

Sahibzada Farhan : ICC ने पाक खिलाड़ियों पर कार्रवाई : हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30% जुर्माना, साहिबजादा फरहान को फटकार

दुबई। एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान सुपर-चार मुकाबले के दौरान विवादित व्यवहार करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेटर्स हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान पर ICC ने कार्रवाई की है।

सूत्रों के मुताबिक, हारिस रऊफ ने भारतीय सलामी बल्लेबाजों के खिलाफ गाली गलौज और आपत्तिजनक इशारे किए थे, जिसमें ‘विमान गिराने’ वाला इशारा शामिल था। इसके चलते ICC ने हारिस रऊफ की मैच फीस का 30 प्रतिशत काटने का निर्णय लिया है।

ICC sanction: What are the consequences of US sanctions on the entire International  Criminal Court, can it pay salaries? Key points - The Economic Timesवहीं, साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ने के बाद ‘गन सेलिब्रेशन’ किया, जिसके लिए उन्हें केवल फटकार दी गई, कोई जुर्माना नहीं लगाया गया।

Read More : MP news : एमपी हाईकोर्ट ने होमगार्ड्स का कॉल ऑफ सिस्टम किया खत्म ,अब मिलेगा पूरा वेतन

मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार को दोनों खिलाड़ियों की सुनवाई पूरी की। पाकिस्तानी टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा भी सुनवाई में मौजूद थे।

Sahibzada Farhan, Haris Rauf To Attend ICC Hearing Over Provocative  Gestures: Report | Cricket News - News18सूत्रों ने बताया कि हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान ने खुद को निर्दोष बताया। रऊफ ने कहा कि उनका ‘6-0’ वाला इशारा भारत से जुड़ा नहीं था। फरहान ने कहा कि उनका गन सेलिब्रेशन राजनीतिक संदेश देने के लिए नहीं था और उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और विराट कोहली का उदाहरण दिया, जिन्होंने इसी तरह के जेस्चर का प्रयोग किया था।

Read More : MP news : एमपी हाईकोर्ट ने होमगार्ड्स का कॉल ऑफ सिस्टम किया खत्म ,अब मिलेगा पूरा वेतन

बीसीसीआई ने मैच के बाद शिकायत दर्ज कराई थी। भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत अब एशिया कप 2025 के फाइनल में होने वाली है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here