Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

Rewa News : कोर्ट आदेश के बाद भी नहीं मिला चोरी गया वाहन, पीड़ित एसपी दफ्तर पहुंचा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र के भगवानपुर दुअरा गांव निवासी 54 वर्षीय लाल चंद्रगुप्त का पिकअप वाहन दिसंबर में चोरी हो गया था। पीड़ित के अनुसार शिकायत दर्ज कराने के बाद जनवरी में मामला पुलिस रिकॉर्ड में लिया गया।

टोल मैसेज और सीसीटीवी से मिला सुराग

पीड़ित को मोबाइल पर टोल प्लाजा कटने का संदेश मिला, जिसके बाद उसने संबंधित स्थानों पर जाकर जांच की। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज में उसका वाहन दिखाई दिया। ये सभी साक्ष्य उसने पुलिस को सौंपे, जिससे कथित तौर पर चोरी गिरोह तक पहुंचने में मदद मिली।

कई आरोपियों की संलिप्तता का दावा

फरियादी का आरोप है कि वाहन चोरी में कई लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक व्यक्ति को आरोपी बनाया। साथ ही कुछ लोगों द्वारा वाहन का रूप बदलकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने की बात भी कही गई है।

Read More : M.P Crime : सिमरिया – गांव में दुष्कर्म के प्रयास से सनसनी! जेल से छूटे दबंग ने फिर किया दुष्कर्म का प्रयास

डीजे सेट गायब, सिर्फ चेसिस देने की तैयारी

पीड़ित का कहना है कि वाहन मिलने के बाद पुलिस केवल चेसिस सुपुर्द करने की बात कर रही है, जबकि पिकअप में लगा डीजे सेटअप गायब है। उसका आरोप है कि डीजे सेट पुलिस कब्जे से ही हटाया गया।

एसपी कार्यालय में शिकायत, जांच की मांग

स्थानीय स्तर पर समाधान न मिलने पर पीड़ित कोर्ट आदेश, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। उसने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों पर कार्रवाई और पूरा वाहन सामान सहित लौटाने की मांग की है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

20 फरवरी से शुरू होंगी छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, सुबह 9 बजे से परीक्षा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आगामी...

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds