Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : रीवा में नाबालिग की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल,...

rewa news : रीवा में नाबालिग की निर्मम पिटाई का वीडियो वायरल, चोरी के शक में बर्बरता, पुलिस ने शुरू की जांच

rewa news : रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चोरी के शक में एक नाबालिग के साथ जानवरों जैसा अमानवीय व्यवहार किया गया। इस पूरी बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

rewa news : वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो से तीन लोग मिलकर एक नाबालिग को बेरहमी से पीट रहे हैं। आरोप है कि पहले उसे डंडों से पीटा गया, फिर जमीन पर पटककर लात-घूंसे बरसाए गए। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब आरोपियों ने नाबालिग को उल्टा लटकाकर बेदम पीटा।

rewa news : बताया जा रहा है कि यह वीडियो रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र का है और इसे एक दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। करीब 7 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में आरोपियों ने एक पल के लिए भी हाथ नहीं रोका।

rewa news : पूरे घटनाक्रम के दौरान पीड़ित नाबालिग दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा, मां की कसमें खाता रहा, हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, यहां तक कि आरोपियों के पैरों में गिरकर माफी मांगता नजर आया, लेकिन आरोपियों के दिल में जरा भी रहम नहीं आया।

rewa news : वीडियो में नाबालिग पर चोरी का आरोप लगाते हुए उससे अन्य साथियों के बारे में पूछताछ भी की जा रही है। हालांकि पीड़ित लगातार चोरी से इनकार करता रहा। वीडियो में दो आरोपी साफ तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की आवाज भी स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है।
यह पूरी घटना न सिर्फ इंसानियत को शर्मसार करती है, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। जिस तरह तालिबानी सजा की तर्ज पर सरेआम एक नाबालिग को प्रताड़ित किया गया, वह बेहद चिंताजनक है।

 

 

rewa news : मामले को लेकर जब गढ़ थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। पीड़ित और आरोपियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस वीडियो के आधार पर जांच की बात कह रही है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here