Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

Rewa Collectorate Protest : रीवा: प्रदर्शनकारियों की शर्मनाक करतूत; कलेक्टर के न आने पर कुत्ते के गले में बांधा ज्ञापन, प्रशासन ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Rewa Collectorate Protest : रीवा : रीवा जिला मुख्यालय में सोमवार को यूजीसी के समर्थन में ओबीसी और एससी-एसटी संयुक्त मोर्चे के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन के दौरान मर्यादाओं की सारी सीमाएं लांघ दी गईं। कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने न केवल जिला प्रशासन के खिलाफ उग्र नारेबाजी की, बल्कि एक आवारा कुत्ते के गले में ज्ञापन बांधकर उसे कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर खदेड़ दिया। इस हरकत को जिला प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है।

4 घंटे चला हंगामा, कलेक्टर की रही जिद

जानकारी के अनुसार, संयुक्त मोर्चे की रैली कलेक्ट्रेट पहुंची थी, जहां प्रदर्शनकारी सीधे कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपने पर अड़े थे। मौके पर एडीएम और एसडीएम सहित भारी पुलिस बल करीब 4 से 5 घंटे तक ज्ञापन लेने के लिए खड़ा रहा, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन नहीं सौंपा। जब कलेक्टर मौके पर नहीं पहुंचीं, तो नाराज प्रदर्शनकारियों ने पास ही घूम रहे एक आवारा कुत्ते को पकड़ा और ज्ञापन उसके गले में बांधकर मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उसे अंदर भेज दिया।

बिना अनुमति निकाली गई थी रैली

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, ओबीसी और एससी-एसटी संयुक्त मोर्चे ने न तो रैली की अनुमति ली थी और न ही ज्ञापन सौंपने के संबंध में जिला प्रशासन को पूर्व सूचना दी थी। बिना अनुमति के हुए इस शक्ति प्रदर्शन और उसके बाद की गई ‘कुत्ता कांड’ जैसी हरकत ने अधिकारियों को आक्रोशित कर दिया है।

अपर कलेक्टर ने बताया अनुचित

इस पूरे घटनाक्रम पर अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कलेक्टर महोदया उस समय संभागायुक्त (कमिश्नर) के साथ एक आवश्यक बैठक में थीं। यदि प्रदर्शनकारी केवल उन्हें ही ज्ञापन देना चाहते थे, तो 5 लोगों का प्रतिनिधिमंडल कमिश्नर कार्यालय जाकर ज्ञापन दे सकता था। उन्होंने कहा कि जिस तरह की हरकत प्रदर्शनकारियों ने की है, वह पूरी तरह से अनुचित और विधि विरुद्ध है।

सपना त्रिपाठी, अपर कलेक्टर, रीवा

“प्रशासनिक अधिकारी घंटों मौके पर मौजूद थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ सहयोग करने के बजाय एक बेजुबान जानवर के गले में ज्ञापन बांधकर कार्यालय के अंदर भेजा। यह कृत्य निंदनीय है। चूंकि इस रैली की कोई अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए आयोजकों और प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध विधि सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories