Reva News : रीवा : रीवा जिले की गुढ़ पुलिस ने लोडर वाहन से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है, जिसको नियम विरुद्ध तरीके से लाया गया था। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को बदवार पहाड़ पर खड़े एक लोडर वाहन में विस्फोटक सामग्री होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने वाहन रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें 4 क्विंटल से अधिक विस्फोटक सामग्री मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।
Reva News : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, काफी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री गुढ़ के पहाड़ की तरफ से लाई जा रही है। पुलिस ने गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बदवार पहाड़ में, घेराबंदी कर ट्रक को रोका और तलाशी ली तो उसमें बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री मिली। पुलिस को वाहन में लोड 18 कार्टून में विस्फोटक पदार्थ मिला है, जिसका वजन 4 क्विंटल से ज्यादा बताया गया है।
Reva News : इसके अलावा भारी मात्रा में विस्फोटक के उपयोग में आने वाले तार सहित अन्य सामग्री भी मिली है। चालक के पास मौजूद दस्तावेज भी संदिग्ध लगने पर उसे जब्त कर जांच में लिया गया है।इतनी बड़ी विस्फोटक सामग्री को अकेले चालक प्रयागराज से रीवा लेकर आया और वाहन में कोई प्रशिक्षित व्यक्ति नहीं था। इतना ही नहीं, इस विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल से जुड़ी सूचना थाने को नहीं दी गई थी। कई बिंदुओं में लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ में जो जानकारियां मिली है उसके आधार पर आगे जांच की जा रही है।













