Monday, March 16, 2026
37.6 C
Raipur

Rajya Sabha Election 2026 : 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान, शाम तक आएंगे नतीजे

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : निशानेबाज न्यूज़ डेस्क राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा, जबकि शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू की जाएगी। इन चुनावों के जरिए देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर नए सदस्यों का चयन होगा।

इनमें से 7 राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर मतदान हो रहा है। इन राज्यों में मुकाबला रोचक माना जा रहा है और परिणामों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है।

हरियाणा में विधायकों की बाड़बंदी

हरियाणा में क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों ने अपने विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर रखा था। कांग्रेस ने अपने 31 विधायकों को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित रिजॉर्ट में भेजा था, जबकि भाजपा ने अपने 47 विधायकों को एक निजी होटल में ठहराया थासोमवार को मतदान के लिए कांग्रेस के विधायक हिमाचल के कसौली से चंडीगढ़ पहुंच गए, जहां वे मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।

Read More : C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

बिहार और ओडिशा में उलटफेर की संभावना

बिहार और ओडिशा में भी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। ओडिशा में विपक्षी दल बीजेडी और कांग्रेस ने रविवार को अपने 5 विधायकों को नोटिस जारी किया, जबकि भाजपा ने अपने 82 विधायकों को पारादीप भेज दिया था

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा में कांग्रेस विधायकों को क्रॉस वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया।

Read More : C.G News : बिलासपुर में फ्रिज ब्लास्ट से लगी भीषण आग, महिला की जिंदा जलकर मौत

एनडीए को हो सकता है फायदा

इन 37 सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैंइनमें एनडीए और विपक्ष को 13-13 सीटें मिली हैं।

इन सीटों में पहले एनडीए के पास 8 सीटें थीं, जो अब बढ़कर 13 सीटें हो सकती हैं। यानी यहां एनडीए को 5 सीटों का फायदा हुआ है।

कुल मिलाकर 8 सीटों का लाभ संभव

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों में पहले एनडीए के पास 4 सीटें थीं। चुनाव के बाद इनके 7 सीटों तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस तरह कुल मिलाकर राज्यसभा चुनाव में एनडीए को लगभग 8 सीटों का फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अब सभी की नजरें शाम को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG D.Ed Protest: ट्रिपल इंजन सरकार में भी नहीं मिली नौकरी! 81 दिन से धरने पर D.Ed अभ्यर्थी....

CG LPG Cylinder Shortage  : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CG LPG Cylinder Shortage : छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर की किल्लत!, देखिए प्रदेशभर का हाल...#cg

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

CRIME NEWS: Police पर महिला को बेरहमी से पीटने का आरोप! शरीर पर चोट के निशान, महिला ने बताई आपबीती

SDM Office Liquor Party Video:  SDM कार्यालय में शराब पार्टी ,  वीडियो सामने आने से हड़कंप..

SDM Office Liquor Party Video: SDM कार्यालय में शराब पार्टी , वीडियो सामने आने से हड़कंप..

Latest YouTube Shorts

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

5 राज्यों में Vidhansabha चुनाव का ऐलान, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

“फार्महाउस में ड्रग पार्टी! छापेमारी में नेता समेत 10 लोग हिरासत में”

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी Raipur में एक रात में 132 चालक पकड़े गए...

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं: गाड़ी हटाने की बात पर टीआई से मारपीट

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

Raipur: “फर्जी कंपनी से करोड़ों का GST फ्रॉड! Raipur से Aman Singh गिरफ्तार”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

“ATM से निकले नकली नोट! पैसे गिनते ही उड़ गए होश”

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : इंदौर में गेहूं के खेत में भीषण आग, 40 बीघा फसल जलकर खाक

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले...

बांग्लादेश ने तीसरे वनडे में पाकिस्तान को 11 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

ढाका : बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और...

Related Articles

Popular Categories