Rajnandgaon News : राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एस.टी. ज्वेलर्स के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी सुरेन्दर सिंग (57 वर्ष), निवासी हरिओम नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रार्थी से व्यापार का झांसा देकर 1,53,60,067 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की सोने की फुल्ली भी जब्त की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Rajnandgaon News : जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2015 में उसकी सदीप सिंह राजपूत से पहचान हुई। सदीप के पिता सुरेन्दर सिंग ने प्रार्थी को एस.टी. ज्वेलर्स के नाम पर व्यापार का झांसा दिया और हर माह ढाई लाख से तीन लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रार्थी ने अपने बैंक खातों से 06 सितंबर 2021 से 30 अक्टूबर 2023 तक कई खातों में पैसे ट्रांसफर किए।
Rajnandgaon News : थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 420, 34 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया और न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया।
Rajnandgaon News : इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर, उनि देवादास भारती, सीमा जैन, आरक्षक कुश बघेल, आशीष मानिकपुरी, मोहसिन खान एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।













