Raipur Tiranga Yatra: रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। भीड़ और यातायात को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने यात्रा मार्ग पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के साथ वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था जारी की है।
Raipur Tiranga Yatra: यातायात पुलिस के अनुसार,10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के चलते कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि इस दौरान यात्रा मार्ग पर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर निर्धारित डायवर्सन रूट का इस्तेमाल करें।
Raipur Tiranga Yatra: इन मार्गों से होकर गुजरेगी तिरंगा यात्रा
तिरंगा यात्रा इंडोर स्टेडियम से रवाना होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान इन मार्गों पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रहेगी, जिसके कारण आम वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।
इन वैकल्पिक रास्तों से कर सकेंगे आवागमन
1. बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस की ओर
इस दिशा में जाने वाले वाहन चालक परिक्रमा पथ → पुलिस लाइन गेट → कालीबाड़ी मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
2. शास्त्री चौक से महिला थाना की ओर
वाहन चालक बंजारी चौक → राजभवन चौक → कालीमाई तिराहा → OCM चौक → महिला थाना चौक → कालीबाड़ी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
3. कालीबाड़ी से कोतवाली चौक की ओर
इस दिशा में जाने वाले वाहन कालीबाड़ी चौक → महिला थाना चौक → OCM चौक → काली माता मंदिर तिराहा → राजभवन चौक → घड़ी चौक मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
4. कोतवाली से कालीबाड़ी और सदर बाजार से बूढ़ापारा की ओर
इस दिशा के वाहन सदर बाजार मार्ग → कंकालीपारा चौक → पुरानी बस्ती → बूढ़ेश्वर चौक → पुलिस लाइन गेट होते हुए आगे जा सकेंगे।
तिरंगा यात्रा में आने वालों के लिए पार्किंग
तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा करने के बाद लोग पैदल इंडोर स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे।
पार्किंग के लिए चिन्हित स्थानों में बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे का मैदान, बूढ़ा तालाब का परिक्रमा पथ और महाराजबंद तालाब की ओर निर्धारित पार्किंग स्थल शामिल हैं।
Raipur Tiranga Yatra: यातायात पुलिस ने की अपील
Raipur Tiranga Yatra: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तिरंगा यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें।
Raipur Tiranga Yatra: पुलिस ने कहा है कि यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालक धैर्य और सावधानी से वाहन चलाएं और मौके पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।




