Saturday, April 4, 2026
35.1 C
Raipur

Raipur News : न्यूड पार्टी का विरोध: कांग्रेस ने की आयोजकों पर कार्रवाई की मांग, कन्हैया अग्रवाल बोले – रायपुर की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रस्तावित न्यूड पार्टी को लेकर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए इस आयोजन पर प्रतिबंध लगाने और आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी बड़ा प्रदर्शन करेगी।

Raipur News : कन्हैया अग्रवाल और मो. सिद्धिक ने कहा कि अगर शासन और प्रशासन ऐसे आयोजनों को रोकने में विफल रहता है, तो शहर की जनता के साथ मिलकर कांग्रेस इन्हें खुद रोकेगी। उनका कहना है कि रायपुर की जनता नग्नता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Raipur News : उन्होंने आरोप लगाया कि 21 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाली तथाकथित “न्यूड पार्टी” का प्रचार सोशल मीडिया पर खुलेआम किया जा रहा है, जो छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक मूल्यों पर सीधा हमला है। साथ ही यह सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता को भी उजागर करता है।

Raipur News : कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पहले क्लबों के आयोजनों में ड्रग्स और शराब का चलन रहा है, और अब खुलेआम नग्नता को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन सरकार और पुलिस प्रशासन की अनदेखी या संरक्षण के बिना संभव नहीं हो सकते। कन्हैया अग्रवाल ने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में ये इवेंट कंपनियां बार-बार रायपुर की छवि को धूमिल कर रही हैं? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकार सोशल मीडिया पर चल रहे इन विज्ञापनों से अनजान है, या फिर भाजपा सरकार का तंत्र ऐसे आयोजनों को परोक्ष रूप से समर्थन दे रहा है?

Raipur News : उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता अपने शहर को बदनाम नहीं होने देगी। कांग्रेस की मांग है कि प्रस्तावित आयोजन पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए और आयोजकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जो भी प्रभावशाली लोग इस आयोजन को संरक्षण दे रहे हैं, उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं।

Raipur News : मो. सिद्धिक ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार समय रहते कदम नहीं उठाती, तो यह स्पष्ट होगा कि वह स्वयं ऐसे आयोजनों में साझेदार है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस जनता के साथ मिलकर इस तरह के आयोजनों को हर हाल में रोकने के लिए सड़कों पर उतरेगी।

Raipur News : कन्हैया अग्रवाल ने अंत में कहा कि रायपुर की अस्मिता के खिलाफ किसी भी प्रकार का कुठाराघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटे, तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से जनता के साथ मिलकर इस आयोजन को रोकने के लिए मैदान में उतरेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories