Monday, March 9, 2026
35.7 C
Raipur

Raipur News: नवा रायपुर बना नई तहसील: 39 गांवों के लोगों को राहत, अब राजस्व कामों के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर शहर

Raipur News: रायपुर। नवा रायपुर क्षेत्र के रहवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब जमीन, मुआवजा या अन्य राजस्व संबंधी कामों के लिए उन्हें बार-बार रायपुर शहर या आसपास की तहसीलों में नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार ने नवा रायपुर को नई तहसील बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

Raipur News: नवा रायपुर के तहसील बनने के बाद रायपुर जिले में रायपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर, धरसींवा और तिल्दा-नेवरा के साथ यह भी एक अलग तहसील के रूप में कार्य करेगी। अब तक यहां के गांवों के लोगों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए रायपुर या आसपास की तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब वे अपने सभी काम नवा रायपुर तहसील में ही करा सकेंगे। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले नई तहसील की सीमाओं को लेकर दावा-आपत्ति भी मंगाई गई थी, जिनका निराकरण कर प्रक्रिया पूरी की गई।

Raipur News: नई तहसील के अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल के 20 पटवारी हल्कों के कुल 39 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें फ्लौद-परसदा, पलौद, रीको, सेंध, चींचा, बरौंदा, रमचंडी, कयाबांधा, झांझ, नवागांव, खपरी, कुहेरा, राखी, कोटनी, कोटराभाटा, तांदुल, छतौना, केंद्री, परसठ्ठी, निमोरा, उपरवारा, तूता, झांकी, खंडवा, भेलवाडीह, पचेड़ा, पांता, बंजारी, तेंदुआ, कुरूं, सेरीखेड़ी, नकटी, टेमरी, धरमपुरा, बनरसी, रायपुर और कांदुल-माना सहित अन्य गांव शामिल हैं।

Raipur News: नई तहसील बनने से स्थानीय लोगों को कई सुविधाएं मिलेंगी। जमीन नामांतरण, खसरा सुधार, बटांकन, डायवर्सन जैसे राजस्व कार्यों में तेजी आएगी। इसके अलावा मूल निवासी, जाति और आय प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज बनवाने के लिए भी लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। प्रशासनिक व्यवस्था के नजदीक आने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शासन की पहुंच भी पहले से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

Share The News

Latest YouTube Videos

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

women's Day: Raipur में महिला दिवस पर ‘शक्ति 2.0’ कार्यक्रम, महिला CA को मिला नया मंच..

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories