Raipur News : रील्स देखकर ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, 8 मामलों का खुलासा, 28 लाख का माल बरामद

0
84
Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के आठ अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के सतत मॉनिटरिंग में की गई इस कार्रवाई में ज्वेलरी दुकानों और सूने मकानों को निशाना बनाने वाले शातिर गिरोह को पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 28 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, नगद राशि और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

Raipur News : पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर संजय नेताम उर्फ गोलू समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। ये आरोपी खम्हारडीह, डीडी नगर, पुरानी बस्ती, आरंग, पंडरी, विधानसभा थाना क्षेत्र के साथ-साथ बलौदाबाजार जिले के पलारी इलाके में चोरी की वारदातों में शामिल थे।

Raipur News : जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया रील्स देखकर ज्वेलरी दुकानों में चोरी के तरीके सीखते थे। कहीं ग्राहक बनकर लॉकेट या मंगलसूत्र देखने के बहाने जेवर उड़ा लेते थे, तो कहीं सूने मकानों के ताले तोड़कर नकदी और गहने चोरी करते थे। एक मामले में लावारिस हालत में खड़ी मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी।

Raipur News : पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ के बाद अलग-अलग स्थानों से चोरी गया सामान बरामद किया गया। मुख्य आरोपी संजय नेताम पहले से ही चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।

Raipur News : पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में दर्ज अपराधों के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई को शहर और आसपास के जिलों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here