Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News: रायपुर के तेलीबांधा में कैटरर्स के दो गुटों में मारपीट,...

Raipur News: रायपुर के तेलीबांधा में कैटरर्स के दो गुटों में मारपीट, VIDEO वायरल होने के बाद 7 गिरफ्तार

Raipur News
Raipur News

Raipur News: रायपुर :रायपुर के तेलीबांधा इलाके में विधायक कॉलोनी के पीछे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने 26 फरवरी की रात दो कैटरर्स गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। लेन-देन को लेकर शुरू हुआ झगड़ा नशे की हालत में इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

Raipur News: घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, योगेश साहू सहित सभी आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। घटना की रात सभी शराब के नशे में थे। काम से जुड़े मुद्दे पर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला किया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।

Raipur News: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट और शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में योगेश साहू, रितेश साहू, आशुतोष पांडे, सतबीर खींची, मो. तालिब, संदीप यादव और विवेक मिश्रा शामिल हैं।

Raipur News: तेलीबांधा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। शांति व्यवस्था भंग करने और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here