Raipur में सनसनी! बाउंसर जीजा ने घर में घुसकर सालियों पर चलाई गोलियां… मोवा बाजार में दहशत

0
86
gun short

Raipur bouncer firing case : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई। मोवा बाजार इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक बाउंसर ने अपनी दो सालियों के घर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

आरोपी बाउंसर ने चलाई गोलियां

पुलिस के अनुसार आरोपी जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू (32) बाउंसर के रूप में काम करता है। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें एक साली की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पारिवारिक विवाद बना खूनी खेल की वजह

जानकारी के मुताबिक आरोपी का अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके चली गई थी। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने यह कदम उठाया।
Read more : रायपुर में 1 करोड़ की सनसनीखेज लूट! सराफाकर्मी पर तलवार से हमला, लूटकांड से हड़कंप

घर में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग

रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच आरोपी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंचा। वहां बहनों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गुस्से में आ गया और फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गीतांजली वर्मा के माथे में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी बहन की हालत गंभीर

दूसरी साली दुर्गेश्वरी वर्मा के पीठ में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं, बल्कि सड़क पर हवाई फायरिंग करते हुए थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नशे में था आरोपी, जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था। घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल और खाली कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। मामले की गहन जांच जारी है।

इलाके में फैली दहशत

इस गोलीकांड के बाद मोवा बाजार इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना से सहमे हुए हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here