Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CRIME : मेकाहारा अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, मरीज के परिजन का...

RAIPUR CRIME : मेकाहारा अस्पताल में दिनदहाड़े चोरी, मरीज के परिजन का पर्स उड़ा ले गया चोर – CCTV में वारदात कैद

RAIPUR CRIME
RAIPUR CRIME

RAIPUR CRIME : रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजन का पर्स एक चोर ने मौके का फायदा उठाकर चुरा लिया। घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

RAIPUR CRIME : रायगढ़ जिले के नवापारा निवासी केवल साहू ने मौदहापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अपने मौसाजी के इलाज के लिए परिवार सहित मेकाहारा पहुंचे थे। इसी दौरान उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो मोबाइल फोन और करीब 40 हजार रुपये नकद थे।

RAIPUR CRIME : सीसीटीवी फुटेज में एक युवक पर्स चोरी करते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मौदहापारा पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में चोरी की इस घटना के बाद मरीजों और उनके परिजनों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here