Sunday, April 5, 2026
32.1 C
Raipur

RAIPUR CRIME : ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन छीनने वाले महाराष्ट्र के 4 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 3.5 लाख की संपत्ति जब्त

RAIPUR CRIME : रायपुर : रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में स्थित रौनक ज्वेलर्स से सोने की तीन चैन छीनकर फरार हुए महाराष्ट्र के चार अंतर्राज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 29 मई को घटित हुई थी, जब तीन आरोपी एक्टिंग ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और चैन देखने के बहाने उसे लेकर फरार हो गए थे।

RAIPUR CRIME : प्रार्थी पन्ना जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शक्ति नगर, राजीव नगर गेट के पास स्थित उसकी दुकान *रौनक ज्वेलर्स* में तीन युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। एक अंदर आया और भारी वजन की सोने की चैन दिखाने कहा। उसने तीन चैन हाथ में लेकर उनका वजन पूछना शुरू किया और मौका मिलते ही तीनों चैन लेकर बाहर खड़े साथियों के साथ फरार हो गया। एक आरोपी हड़बड़ी में अपनी एक्टिवा वाहन (CG 07 BJ 5567) मौके पर ही छोड़ गया।

RAIPUR CRIME : पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खम्हारडीह थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई। लगभग 70 किलोमीटर तक सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों के भागने की दिशा का पता लगाया गया। तकनीकी विश्लेषण व मोबाइल ट्रेसिंग से आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर और गोंदिया में लोकेट किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना हुई और चार आरोपियों को धरदबोचा गया।

RAIPUR CRIME : गिरफ्तार आरोपी

01. जय पाटिल उर्फ बॉबी पिता राजेश पाटिल उम्र 26 साल निवासी ग्राम कटंगी कला थाना रामनगर गोंदिया महाराष्ट्र। हाल पता – जरीय पटका बुद्ध विहार थाना जरीय पटका जिला नागपुर महाराष्ट्र।

02. राहुल सुखचंद लिल्लारे पिता सुखचंद लिल्लारे उम्र 23 साल निवासी दवनीवाड़ा थाना दवनीवाड़ा जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

03. राहुल डोंगरे उर्फ विक्की पिता पूरन लाल डोंगरे उम्र 36 साल निवासी ग्राम कुडुवा थाना रामनगर जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

04. राजेश गोपीचंद पाटिल पिता गोपीचंद पाटिल उम्र 55 साल निवासी वार्ड नंबर 04 कटंगी कला थाना रामनगर गोंदिया महाराष्ट्र।

RAIPUR CRIME : चौंकाने वाले खुलासे

* आरोपी चोरी की दो एक्टिवा से घटना को अंजाम देने रायपुर पहुंचे थे।
* एक एक्टिवा दुर्ग और दूसरी रायपुर से चोरी की गई थी।
* तीनों आरोपी ट्रेन से दुर्ग पहुंचे और वाहन चुराकर खम्हारडीह आए।
* भागते वक्त रायपुर से चोरी की गई एक्टिवा में बैठकर गोंदिया लौट गए।

RAIPUR CRIME : चैन बेचकर पैसा बनाया

आरोपी राहुल डोंगरे ने अपने हिस्से की चैन *ईरा गोल्ड कंपनी* में ₹64,900 में बेची।
जय पाटिल ने अपने पिता के नाम पर ₹1,23,000 में चैन बेची।
चैन बिक्री में सहयोग देने पर *राजेश गोपीचंद पाटिल* को भी गिरफ्तार किया गया।

RAIPUR CRIME : आपराधिक रिकॉर्ड

RAIPUR CRIME : जय पाटिल के खिलाफ महाराष्ट्र के गोंदिया सिटी और हिल लाइन थाने में 3 आपराधिक प्रकरण (बलवा, मारपीट, संपत्ति को आग लगाने) दर्ज हैं।
राहुल लिल्लारे पर थाना रामनगर, गोंदिया में नकबजनी का मामला दर्ज है।

RAIPUR CRIME : जब्त संपत्ति

– 1 नग सोने की चैन
– 2 नग एक्टिवा वाहन
– 4 मोबाइल फोन
– कुल कीमत: लगभग ₹3,50,000

RAIPUR CRIME : पुलिस की सक्रियता

RAIPUR CRIME : पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम यूनिट, साइबर टीम और खम्हारडीह पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। टीम का नेतृत्व निरीक्षक मनोज साहू और प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय ने किया। ईरा गोल्ड कंपनी प्रा. लि.* को नोटिस जारी किया गया है और चैन की बिक्री से मिली रकम को होल्ड कराया गया है। यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय आपराधिक गिरोहों पर कड़ी नजर रखने और टेक्नोलॉजी आधारित तफ्तीश की मिसाल है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में अपहरण कांड का 4 घंटे में खुलासा, ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

Related Articles

Popular Categories