CG News: ‘सॉरी मम्मी-पापा, अब कभी परेशान नहीं करूंगी…’, छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sanjay Sahu
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11वीं कक्षा की एक छात्रा जो अकलोरडीह की रहने वाली थी ने फांसी लगाकर अपनी जान देने जैसा बेहद दुखद कदम उठा लिया.

CG News: सॉरी मम्मी-पापा…छात्रा ने की खुदकुशी

CG News: दरअसल ये पूरा मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह इलाके की है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय वीणा ठाकुर ने अपने घर में फांसी लगा ली. वीणा अपनी मां के निधन के बाद मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. बताया गया कि वह तड़के करीब 3 बजे पढ़ाई करने के बहाने कमरे में गई थी. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, जहां उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला.

CG News: सुसाइड नोट में लिखी ये बात

CG News: मृतका अपने पीछे एक सुसाइड नोट भी छोड़ गई, जिसमें उसने लिखा कि “सॉरी मम्मी पापा अब कभी आपको परेशान नहीं करूंगी.” परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले वह अपने पिता और सौतेली मां से मिलकर लौटी थी और सामान्य व्यवहार कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

CG News: अपने मामा के साथ रहती थी छात्रा

CG News: बता दें कि वीणा ठाकुर बचपन से ही अपने मामा के साथ रह रही थी और वहीं रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी. दो दिन पहले ही वह अपने माता-पिता से मिलने गई थी, लेकिन वापस लौटने के कुछ ही समय बाद उसने दुखद रूप से अपनी जान दे दी.

CG News: हालांकि, उसके आत्महत्या करने के पीछे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर रही है और इस मामले की गहन जांच कर रही है.

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *