Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur अंबिकापुर ‘निर्भया’ कांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे! 12 पसलियां टूटीं,...

अंबिकापुर ‘निर्भया’ कांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे! 12 पसलियां टूटीं, दिल-फेफड़े फटे, निर्ममता की हद पार…

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सामने आए दिल दहला देने वाले दुष्कर्म और हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भयावह सच्चाई

मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के अनुसार, महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उसकी 12 पसलियां टूट गई थीं और हड्डियों के टुकड़े होने से दिल और फेफड़े तक फट गए थे।
साथ ही सिर पर तीन जगह गहरी चोटें थीं और खोपड़ी की हड्डियां भी टूटी हुई पाई गईं। गला दबाने के संकेत भी मिले हैं।

दुष्कर्म की पुष्टि, जांच में नया मोड़

फॉरेंसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में यह भी आशंका जताई गई है कि इस वारदात में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं, जिससे पुलिस की जांच का दायरा और बढ़ गया है।

क्या है पूरा मामला?

3 अप्रैल की सुबह महामाया मंदिर के पास फुटपाथ पर महिला का शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की बात सामने आई थी।

Read more : M.P News : बिना DJ और लग्जरी गाड़ियों के अनोखी बारात ने जीता दिल, बुजुर्गों को याद आया अपना जमाना

आरोपी प्रेमी पर शक

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका और मुख्य आरोपी मिथुन उर्फ पांडा पिछले दो साल से साथ रह रहे थे और कबाड़ इकट्ठा कर जीवनयापन करते थे।
आरोप है कि शराब के नशे में मिथुन ने पहले दुष्कर्म किया, फिर गला घोंटकर और पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

CCTV में दिखा आरोपी

मामले में नया अपडेट सामने आया है कि आरोपी मिथुन को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए देखा गया है। CCTV फुटेज में वह प्लेटफॉर्म पर नजर आया, जिससे अंदेशा है कि वह ट्रेन से फरार होने की कोशिश में है।

पुलिस की कार्रवाई तेज

सरगुजा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

 समाज में आक्रोश

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर का माहौल है। महिला सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here