Thursday, August 20, 2026
Home Chhattisgarh Korba News : कोरबा में हाइवा का कहर: बाइक सवार रमेश्वर सिंह...

Korba News : कोरबा में हाइवा का कहर: बाइक सवार रमेश्वर सिंह कंवर की मौके पर मौत, मुआवजे को लेकर चक्काजाम

Korba News
Korba News

Korba News : कोरबा : कोरबा में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बांकी थाना क्षेत्र के बलगी–सुराकछार मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Korba News : मृतक की पहचान 36 वर्षीय रमेश्वर सिंह कंवर के रूप में हुई है, जो बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के सलियाभाठा गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बलगी की ओर जा रहा था, तभी ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Korba News : घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। उन्होंने हाइवा चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Korba News : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here