Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 2.40 लाख की ड्रग्स...

इंदौर में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 2.40 लाख की ड्रग्स बरामद

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है। कनकेश्वरी मैदान के पास खड़ी एक सफेद वरना कार से एमडी ड्रग्स बरामद कर पुलिस ने एक महिला इवेंट ऑर्गेनाइजर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कार में चल रही थी ड्रग्स की डील

क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगल परिसर गार्डन के पीछे स्थित कनकेश्वरी मैदान में एक संदिग्ध कार खड़ी है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जब तलाशी ली गई, तो कार के सीलिंग बॉक्स में छिपाकर रखी गई 24 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई।

महिला इवेंट ऑर्गेनाइजर की भूमिका

गिरफ्तार आरोपियों में काजल उपाध्याय नाम की महिला शामिल है, जो इंदौर में इवेंट ऑर्गेनाइजर के तौर पर काम करती थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वह अपने लिव-इन पार्टनर रिजवान के साथ मिलकर ड्रग्स का यह नेटवर्क चला रही थी।

 रतलाम से सप्लाई, इंदौर में खपत

आरोपी रतलाम से सस्ते दामों पर एमडी ड्रग्स लाते थे और इंदौर में रईस परिवारों के युवाओं व नशे के आदी लोगों को महंगे दामों पर बेचते थे। काजल अपने इवेंट्स के जरिए हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स तक आसानी से पहुंच बना लेती थी।

2.40 लाख की ड्रग्स जब्त

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.40 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त की है। चारों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

नेटवर्क के अन्य लिंक की जांच जारी

पुलिस अब इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच कर रही है। साथ ही सप्लायर और ग्राहकों की पहचान कर पूरे नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here