Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर में अपहरण कांड का 4 घंटे में खुलासा, ड्रग्स तस्कर भी...

इंदौर में अपहरण कांड का 4 घंटे में खुलासा, ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में लसूड़िया थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अपहरण और ड्रग्स तस्करी के दो बड़े मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं एक अन्य कार्रवाई में ड्रग्स तस्कर को भी दबोचा गया।

प्रॉपर्टी विवाद में किया अपहरण

पहला मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है, जहां प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने सौतेले भाई के बेटे का अपहरण कर लिया। फरियादी संजू ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे दीपक बारोड़ का अपहरण कर लिया गया है और आरोपी ने फोन पर हत्या की धमकी भी दी।

Reads more : M.P News : इंदौर में 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे का आरोप, कारोबारी सूरज रजक पर FIR

4 घंटे में पुलिस का एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर तकनीकी सहायता से आरोपी योगेश उर्फ शेरा बारोड़ की तलाश शुरू की। पुलिस ने देवास के कोतवाली क्षेत्र से आरोपी के किराये के कमरे से अपहृत दीपक को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस को देख छत से कूदा आरोपी

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और मल्टी की छत से कूद गया, जिससे उसे चोट भी आई। इसके बावजूद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

ड्रग्स तस्कर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दूसरे मामले में लसूड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश के पास से 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की गई है।

 पूछताछ जारी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह ड्रग्स कहां से लाया और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here