Tuesday, March 31, 2026
29.1 C
Raipur

CG News : रेलवे निर्माण स्थल से एम.एस. प्लेट चोरी, कुछ घंटों में पहुंचे सलाखों के पीछे

अजय नेताम/तिल्दा नेवरा। ग्राम खपरीकला स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडर पासिंग से एम.एस. प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एम.एस. प्लेट और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामेश्वर आडिल, निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी कोहका, थाना तिल्दा नेवरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह स्वास्तिक ग्रुप रायपुर में साइट इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। कंपनी द्वारा ग्राम खपरीकला में रेलवे अंडर पासिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 8 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे चौकीदार गोविंद निषाद ने फोन पर सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति एक छोटे हाथी वाहन में आकर गैस कटर से एम.एस. प्लेट काटकर चोरी कर ले गए हैं।

Read More : coal scam : कोयला घोटाले का बड़ा खुलासा: सूर्यकांत-सौम्या चौरसिया ‘कोडवर्ड’ में करते थे करोड़ों की डील, महिला IPS समेत 3 अफसरों के नाम से मचा हड़कंप

रिपोर्ट पर तिल्दा नेवरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध क्रमांक 452/25 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रार्थी और चौकीदार से पूछताछ के साथ ही पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश तेज की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना में रामचंद देवांगन उर्फ रामचंद वस्त्रकार एवं दीप साहू, दोनों निवासी तिल्दा नेवरा, शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

Read More : MP NEWS : भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का हमला — “बच्चों की मौत सरकार की लापरवाही नहीं, गैर-इरादतन हत्या है”

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 8 एम.एम. की 3 एम.एस. प्लेट तथा चोरी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन क्रमांक CG 04 NK 3677 जप्त किया। जब्त माल की कुल कीमत लगभग ₹3,10,000 बताई गई है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक बी.एल. देवांगन, आरक्षक संदीप सिंह, दीपक सेन एवं किशोर शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। त्वरित कार्रवाई कर चोरी के मामले का खुलासा करने पर पुलिस टीम की सराहना की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories