Rahul Gandhi statement : मुजफ्फरपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में असली सत्ता बीजेपी के हाथ में है, जबकि नीतीश कुमार सिर्फ चेहरा भर हैं। उन्होंने कहा कि “नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है, रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है। आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि अति पिछड़ों की आवाज वहां सुनी जाती है। तीन-चार लोग इसे नियंत्रित करते हैं और भाजपा इसे संचालित करती है।”
Rahul Gandhi statement : राहुल गांधी ने बीजेपी पर सामाजिक न्याय के खिलाफ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि “मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री के सामने कहा कि आप जातिगत जनगणना करवाइए, लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा। बीजेपी सामाजिक न्याय के खिलाफ है, वे इसे नहीं चाहते।”
LIVE: LoP Shri @RahulGandhi addresses a joint public meeting with Shri @yadavtejashwi | Muzaffarpur, Bihar. https://t.co/tT6M7TPaTe
— Congress (@INCIndia) October 29, 2025
Rahul Gandhi statement : उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में विकास में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन अपने ही राज्य में उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा। “जहां भी जाता हूं, बिहार के युवा मुझे मिलते हैं। आपने दिल्ली, गुजरात, मुंबई को बनाया। लेकिन बिहार में आपको काम नहीं मिलता। बीस साल से नीतीश सरकार चला रहे हैं, लेकिन समाज के कमजोर वर्गों के लिए क्या किया?”
Read More : I Love Rahul Gandhi : भोपाल में लगा “I Love Rahul Gandhi” का पोस्टर, कांग्रेस दफ्तर के बाहर सियासी सरगर्मी
Rahul Gandhi statement : राहुल गांधी ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “बिहार में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा बेहद कमजोर है। अगर बिहार में इलाज कराना हो तो संभव नहीं है। इसे हम बदलना चाहते हैं।”
Rahul Gandhi statement : अपने भाषण के अंत में राहुल गांधी ने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, “हमारा कहना है कि मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए।”











