नई दिल्ली : पंजाब में भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 5 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। अक्षय ने इसे ‘दान’ नहीं बल्कि अपनी सेवा बताया और प्रार्थना की कि इस प्राकृतिक आपदा का जल्दी अंत हो।
बाढ़ से 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 जिलों के हजारों गांव पूरी तरह जलमग्न हैं। राहत कार्य में अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, रणदीप हुड्डा और करण औजला जैसे सितारे भी आगे आए हैं।
पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियन ने बताया कि 23 जिलों में 1,902 गांव प्रभावित हुए हैं और अब तक 20,972 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
अक्षय कुमार पहले भी चेन्नई बाढ़, कोविड-19 महामारी और सैनिकों के परिवारों की मदद में सक्रिय रहे हैं।













