हाथियों का आतंक महिला को उठाकर पटका, मौके पर दर्दनाक मौत

Parivesh
हाथियों का आतंक महिला को उठाकर पटका, मौके पर दर्दनाक मौत

बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। फोकली जंगल में महुआ बीनने गई एक बुजुर्ग महिला की हाथी के हमले में मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रजखेता गांव के जंगल की है, जहां महिला पर अचानक हाथी ने हमला कर दिया और उसे बेरहमी से कुचल डाला। मृतक महिला सुबह जंगल में महुआ बीनने गई थी। उसी दौरान उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी ने महिला को सूंड से पटककर कुचल दिया, जिससे उसके अंग छिन्न-भिन्न हो गए। मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

हाथियों का बढ़ता आतंक
यह पहली घटना नहीं है। क्षेत्र में पिछले एक महीने के भीतर हाथियों के हमले में छह लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग जंगल जाने से डर रहे हैं, लेकिन रोजी-रोटी के लिए कई बार मजबूरी में जाना पड़ता है। घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सुबह और शाम के समय जंगल न जाएं, खासकर उन इलाकों में जहां हाथियों की आमद देखी जा रही है। साथ ही विभाग द्वारा हाथियों की निगरानी और गश्त बढ़ाने की बात भी कही गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि केवल समझाइश से समस्या नहीं सुलझेगी। उन्हें सुरक्षा चाहिए, ताकि वे अपने जीवन और जीविका दोनों को सुरक्षित रख सकें।

हाथी आतंक से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए बने रहिए nishaanebaz.com पर।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *