Pt. H. S. S. College : गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा। पंडित हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय (Pt. H. S. S. College) में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता – 2025 का सफल समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पूरे क्षेत्र के महाविद्यालयों के लगभग 40 खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
Pt. H. S. S. College : प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष श्री सुशील शुक्ला जी द्वारा किया गया। यह आयोजन महिला और पुरुष वर्ग में 8-8 समूहों के अनुसार किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में जोरदार प्रतिस्पर्धा पेश की। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को संस्था की ओर से कीट बैग, मेडल, शेकर और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रतियोगिता के आधार पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम का भी चयन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे (परिणाम स्नैच और क्लीन एंड जर्क के कुल किलोग्राम में दिए गए हैं):
| वर्ग | भार वर्ग | विजेता (प्रथम स्थान) | कॉलेज का नाम | कुल भार |
| महिला | 53 kg | पद्मिनी सारंग | विवेकानंद कॉलेज | 130 kg |
| 58 kg | ईशा जंघेल | आदर्श मंडी कॉलेज | 94 kg | |
| 63 kg | लुकेश्वरी साहू | विप्रा कॉलेज | 130 kg | |
| 69 kg | दिव्या सिन्हा | पं. ह. शं. शु. कॉलेज | 125 kg | |
| 77 kg | फाल्गुनी साहू | पं. ह. शं. शु. कॉलेज | 75 kg | |
| 86 kg | ऋषिका कश्यप | छत्तीसगढ़ कॉलेज | 111 kg | |
| पुरुष | 60 kg | कुंदन विश्वकर्मा | पं. ह. शं. शु. कॉलेज | 177 kg |
| 65 kg | तोमन भारती | पं. ह. शं. शु. कॉलेज | 230 kg | |
| 71 kg | अर्जुन मार्कण्डे | विवेकानंद कॉलेज | 210 kg | |
| 79 kg | अविनाश साहू | नवीन कॉलेज | 182 kg | |
| 94 kg | झामेन्द्र पाल | दिशा कॉलेज | 187 kg | |
| 110 kg | योगानंद खरे | महंत लक्ष्मीनारायण कॉलेज | 230 kg | |
| +110 kg | फाल्गुन जंघेल | पं. ह. शं. शु. कॉलेज | 130 kg |
Pt. H. S. S. College : प्रतियोगिता के सफल संचालन में राष्ट्रीय निर्णायकों श्री नंदू जंघेल, अजय दीप सारंग, ललित साहू, छबि राम विश्वकर्मा, कोमल सोनी, कु माधुरी साहू, कु सुषमा ढीमर, ओम प्रकाश साहू, चित्तेश्वर साहू, और साकेत जंघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्था के अध्यक्ष सुशील शुक्ला जी ने सफल आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी राजेश जंघेल ने दी। इस प्रतियोगिता ने राज्य स्तर पर वेटलिफ्टिंग की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया।













