HomeChhattisgarhC.G News : दुर्ग में CISF जवान ने लगाई फांसी, पार्किंग एरिया...

C.G News : दुर्ग में CISF जवान ने लगाई फांसी, पार्किंग एरिया में मिला शव, पुलिस कर रही जांच

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां CISF के 27 वर्षीय जवान मुकेश सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान का शव आरटीसी कैंप परिसर में साइकिल स्टैंड के पास स्थित पार्किंग क्षेत्र में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे परिसर में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलते ही उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल से मिला अहम सुराग

पुलिस को मौके से एक सादा कागज मिला है, जिस पर जवान ने अपने भाई का नाम और मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इसे जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार मृतक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला था।

Read More : C.G News : फिर इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार अब कर रहा घर वापसी का ऐलान, सुरक्षा बल तैनात

बीमारी और मानसिक तनाव की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि जवान लंबे समय से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहा था। इसी वजह से मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।

साथियों और कैंप स्टाफ से पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कैंप स्टाफ और जवान के साथियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

यह घटना सुरक्षा बलों में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को फिर से चर्चा में ला रही है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहद जरूरी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here