Ambikapur Crime News : शराबी पति बना हैवान, पत्नी की गला घोंटकर हत्या…

0
186
Ambikapur Crime News
Ambikapur Crime News

Ambikapur Crime News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिगामा में पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब के नशे में विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया।

READ MORE : Raipur Land Scam : पहले सरकारी जमीन को किसानों के नाम किया, फिर मल्टीनेशनल कंपनी को बेचा, 150 करोड़ के घोटाले पर RERA का बैन….

Ambikapur Crime News : पुलिस के अनुसार, शनिवार रात उमाशंकर नामक युवक का पत्नी शिला से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। नशे में धुत उमाशंकर ने डंडे से हमला कर गला दबा दिया, जिससे शिला की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने जब शोर सुना तो पुलिस को सूचना दी।

READ MORE : MP NEWS : छिंदवाड़ा कफ सिरप मामले में मध्यप्रदेश सरकार की रिपोर्ट आई सामने…

सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर चोट और दबाव के निशान मिले हैं। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here