मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

TweeLabs
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में पदोन्नति, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

MP Police Promotion: भोपाल। मध्य प्रदेश में तबादलों से बैन हटने के बाद अब पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गृह विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए 26 पुलिस इंस्पेक्टर्स को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में पदोन्नत किया है। इन 26 अधिकारियों में 18 जिला इकाइयों, 2 SAF, 1 रेडियो शाखा और 5 रक्षित निरीक्षक संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं। यह प्रमोशन आदेश उच्च पद प्रभार (Acting Charge) के तहत जारी किया गया है।

आदेश में विशेष शर्तें भी जोड़ी गई हैं, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि यदि सूची में शामिल किसी अधिकारी के विरुद्ध शिकायत, न्यायालयीन मामला या विवाद सामने आता है, तो उसका निराकरण पुलिस मुख्यालय स्तर पर ही किया जाएगा। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक होगा कि कोई अधिकारी सेवा निवृत्त न हो चुका हो, अन्यथा ऐसे अधिकारियों को यह कार्यभार नहीं सौंपा जाएगा।

Promotion in Madhya Pradesh Police Department,
Promotion in Madhya Pradesh Police Department

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *