Pradeep Mishra : दुर्ग : दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 17 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने सुचारु आवागमन और सुरक्षा के लिए रूट डायवर्सन और अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था तय की है।
Pradeep Mishra : यातायात पुलिस के अनुसार, गनियारी–बोरई मार्ग पर श्रीराम पान पैलेस के पास दुर्ग और पुलगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को ग्राम बोरई, घुमका, ठेलका डीह होते हुए राजनांदगांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ग्राम बोरई तिराहा पर हरिओम किराना स्टोर के पास से और सृष्टि इंजीनियर के पास चौराहे से भी भारी वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा।
Pradeep Mishra : शनि मंदिर अंजोरा मोड़ से नगपुरा, जल बांधा और खैरागढ़ मार्ग की ओर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। वहीं चिखली चौक और धमधा रोड से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। रावण भाठा चौक नगपुरा से आने वाले भारी वाहनों को दुर्ग की ओर मोड़ा जाएगा।
Pradeep Mishra : पार्किंग व्यवस्था के तहत दुर्ग, कोटनी, भिलाई और रायपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहन गण बाजार चौक से बिजली सब स्टेशन के आगे निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करेंगे। बाईपास महमरा, गनियारी और अंजोरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगपुरा पुलिस चौकी के बगल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं खैरागढ़, जल बांधा और धमधा की ओर से आने वाले श्रद्धालु नगपुरा चौकी से पहले दाएं-बाएं निर्धारित पार्किंग स्थलों में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
Pradeep Mishra : यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।











