Indore News : नगर निगम का अपना पोर्टल 15 अगस्त तक होगा शुरू, टैक्स से लेकर प्रमाणपत्र तक सभी सेवाएं होंगी डिजिटल

0
110
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर में आज आईटी और राजस्व विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें महापौर, सभी संबंधित अधिकारी और एमएससी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 अगस्त 2025 तक इंदौर नगर निगम का स्वयं का पोर्टल प्रारंभ कर दिया जाएगा। यह पोर्टल ‘ई-नगर पालिका’ के विकल्प के रूप में काम करेगा, जिससे नागरिकों को डिजिटल माध्यम से बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Indore News : महापौर ने जानकारी देते हुए कहा कि पोर्टल के पहले चरण में रेवेन्यू और टैक्स कलेक्शन से जुड़ी सेवाएं शुरू की जाएंगी। 2019-20 तक का सारा टैक्स डेटा एकत्र किया जा चुका है, और भोपाल से भी आवश्यक रिकॉर्ड मंगाया जा रहा है। साथ ही, जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाणपत्र जैसी सेवाओं को भी नए पोर्टल में शामिल किया जाएगा।

Indore News : डिजिटाइजेशन की दिशा में आगे बढ़ते हुए अभी तक करीब 8000 दस्तावेजों को स्कैन कर सुरक्षित किया गया है, और कुल 90 लाख से अधिक दस्तावेजों को डिजिटल रूप में संग्रहित करने की योजना है।

Indore News : महापौर ने यह भी स्वीकार किया कि ‘ई नगर पालिका’ पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के कारण वर्तमान तिमाही में अनुमानित टैक्स वसूली का केवल 25 प्रतिशत ही हो पाया है। हालांकि, अगस्त के बाद जब इंदौर का अपना पोर्टल चालू होगा, तब यह स्थिति सुधरेगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तब तक की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए और नए पोर्टल की तैयारी पूरी की जाए।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here