Singrauli : विशेष चेकिंग अभियान का नौवां दिन: सड़क सुरक्षा पर व्यापक कार्रवाई, 10.82 लाख का राजस्व एकत्रित

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली| जिले में आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ एवं चेकप्वाइंट प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा विशेष चेकिंग अभियान का नौवां दिन जारी रहा। इस अभियान के तहत नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित परिवहन के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान स्कूल बस, ऑटो टैक्सी, यात्री बसों की पैनिक बटन, आपातकालीन खिड़की, स्पीड लिमिट डिवाइस, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स की जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उन पर चालानी कार्रवाई की गई।

Read More : MP News : SC/ST मोर्चा ने विधायक पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर जताई नाराज़गी, कल सौंपेंगे ज्ञापन

चेकप्वाइंट प्रभारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि मालवाहक गाड़ियां अपने परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र साथ रखें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। खराब स्थिति वाली गाड़ियों जैसे खुले डाला, खराब टायर वाले वाहन और एटीपी परमिट बसों पर भी नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

जनचेतना फैलाने के लिए फ्लेक्स, बैनर और पोस्टर भी लगाए गए। अभियान के तहत रेडियम रिफ्लेक्टर (रेट्रो रिएक्टिव) लगाने की कार्रवाई भी की गई।

Read More : CG News : मुंगेली में 60 फीट ऊंचे रावण दहन की तैयारी पूरी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रहेंगे मुख्य अतिथि

इस अभियान के दौरान 10,82,500 रुपये का राजस्व एकत्रित किया गया। आरटीओ विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि यह अभियान आगामी आदेश तक जारी रहेगा।

सड़क सुरक्षा के लिए प्रस्तुत स्लोगन:

  1. सड़क सुरक्षा है तो जीवन रक्षा है
  2. नियम तोड़ोगे तो हादसे झेलोगे
  3. परिवहन नियम अपनाओ, सुरक्षित घर जाओ
  4. हेलमेट और सीट बेल्ट ही हैं सच्चे साथी
  5. बकाया कर जमा करो और शासन को सहयोग दो

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान सड़क हादसों में कमी लाने और आम नागरिकों को सुरक्षित महसूस कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *