Singrauli : खुली बिक्री में कोरेक्स सिरप, नशा मुक्ति अभियान पर सवाल

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली| सिंगरौली जिले में नशा मुक्ति अभियान के बावजूद जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवसर बाजार में कोरेक्स कफ सिरप खुलेआम बिक रहा है। वीडियो वायरल होने के बावजूद इस मामले की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने नहीं की है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मेडिकल स्टोर से लेकर अवैध तरीके से धंधा करने वालों तक यह सिरप आसानी से उपलब्ध है। आमतौर पर खांसी और जुकाम के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाला कोरेक्स सिरप अपने कोडीन की उच्च मात्रा के कारण किशोरों और युवाओं में नशे के रूप में लिया जाने लगा है।

चिकित्सकों का कहना है कि लंबे समय तक कोरेक्स सिरप का दुरुपयोग स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है और यह घर-परिवार और समाज में भी समस्याएं उत्पन्न करता है।

Read More : MP News : SC/ST मोर्चा ने विधायक पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर जताई नाराज़गी, कल सौंपेंगे ज्ञापन

वहीं, थाना प्रभारी इस गंभीर मामले में अनजान बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना स्तर की लापरवाही के कारण ही इस अवैध कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध बिक्री रोकना और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जा सके।

नशा मुक्ति अभियान तभी सफल होगा जब जमीनी स्तर पर वास्तविक कार्रवाई होगी। देवसर बाजार में खुलेआम बिक रही नशीली दवाइयां इस अभियान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *