MP News : अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन, महिलाओं को आत्मरक्षा का संदेश

VIKASH KHALKHO

मध्य प्रदेश | दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से बड़ा पत्थर दुर्गा मंदिर में मंगलवार सुबह शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रांतीय महामंत्री प्रीति धंधारिया ने किया और सभी कार्यकर्ताओं ने विधिवत शस्त्र पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बना रहा।

शस्त्र पूजन के दौरान प्रीति धंधारिया ने कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने और शक्ति एवं सुरक्षा का प्रतीक स्थापित करने के लिए किया गया। उन्होंने बताया कि जैसे माँ दुर्गा ने शस्त्रों से राक्षसों का संहार किया, उसी प्रकार महिलाओं को भी आत्मरक्षा हेतु शस्त्र उठाना चाहिए, जिससे वह शक्ति का प्रतीक बनकर अपनी रक्षा कर सकें।

इस अवसर पर मुकेश बर्मन ने भी शस्त्र पूजन के माध्यम से सनातन धर्म में वापसी की।

कार्यक्रम में हेमंत तिवारी, भारत चौधरी, दिनेश सोनी, आशीष मिश्रा, शिव ठाकुर, पंकज पटेल, मीरा पाल, देशराज ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *