Politics News : नई दिल्ली। लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर कानून-व्यवस्था, विकास और कर नीति को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज नहीं, बल्कि हिंसा और बम की राजनीति हावी है।
Politics News : टीएमसी सांसद सौगत रॉय के इस आरोप को खारिज करते हुए कि बजट में पश्चिम बंगाल का जिक्र नहीं है, सीतारमण ने कहा कि राज्य ‘पूर्वोदय योजना’ का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि ईस्टर्न इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में दुर्गापुर एंकर होगा और वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड ट्रेन परियोजना का लाभ उत्तर बंगाल को मिलेगा।
Politics News : वित्त मंत्री ने जूट उद्योग, लेदर एक्सपोर्ट और ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट से राज्य को होने वाले फायदे का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्वोदय योजना के तहत पर्यटन स्थलों का विकास किया जाएगा और राज्य सरकार प्रस्ताव भेजकर इसका लाभ उठा सकती है।
Politics News : जंगल महल और केमिकल पार्क का जिक्र
Politics News : सीतारमण ने कहा कि जंगल महल क्षेत्र में तेंदू पत्ता पर टीसीएस पांच प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत किया गया है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि हल्दिया के पास केमिकल पार्क विकसित करने की पहल राज्य सरकार क्यों नहीं करती।
Politics News : उन्होंने सिटी इकोनॉमिक रीजन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र हर वर्ष एक शहर के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये देने को तैयार है। कोलकाता, हावड़ा और दुर्गापुर जैसे शहर इसका लाभ ले सकते हैं।
Politics News : जीएसटी को लेकर विपक्ष पर पलटवार
Politics News : टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीतारमण ने कहा कि सदन में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूध, शिक्षा, किताबें, नोटबुक, पेंसिल, इरेजर और हेल्थकेयर सेवाओं पर जीएसटी शून्य है। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर भी जीएसटी शून्य कर दिया गया है।
Politics News : अंतिम संस्कार से जुड़ी वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के आरोप को भी उन्होंने खारिज किया और तंज कसते हुए कहा कि “कट मनी सिंडिकेट चल सकता है, लेकिन अंतिम संस्कार की चीजों पर जीएसटी नहीं है।”
Politics News : राज्य की टैक्स नीति और कानून-व्यवस्था पर सवाल
Politics News : वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार की टैक्स नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर रोड लेवी लगाई जाती है और कोलकाता में पेट्रोल दिल्ली से लगभग 10 रुपये महंगा है।
Politics News : उन्होंने दानकुनी और नए फ्रेट कॉरिडोर का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र ने नई परियोजनाओं की घोषणा की है, जबकि पूर्व में घोषित योजनाओं पर काम नहीं हुआ।
Politics News : कानून-व्यवस्था पर हमला बोलते हुए सीतारमण ने दुर्गापुर और कोलकाता की घटनाओं का जिक्र किया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय उन्हें ही दोषी ठहराया जा रहा है। एनसीआरबी आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था के मामले में पश्चिम बंगाल 36 राज्यों में 35वें स्थान पर है।
Politics News : अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा, “बंगाल में बम चलता है, कानून नहीं चलता,” और राज्य सरकार से केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाने व कानून-व्यवस्था सुधारने की अपील की।











