Saturday, October 3, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime News : रीवा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से...

M.P Crime News : रीवा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक को घर के अंदर बंधक बनाकर कई घंटों तक बेरहमी से पीटा गया। घटना नौबस्ता चौकी क्षेत्र के सकरवट गांव की बताई जा रही है, जहां शनिवार देर शाम यह वारदात हुई।

शटर के अंदर कैद कर की गई मारपीट

जानकारी के अनुसार, युवक को एक घर के अंदर शटर बंद कर कैद कर लिया गया था। घर में मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों ने युवक को रस्सियों से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। युवक की हालत इतनी खराब हो गई कि वह लहूलुहान होकर बेहोशी की हालत में पहुंच गया।

चीख सुनकर पहुंचे परिजन, पुलिस को दी सूचना

युवक की चीख-पुकार सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पहले पुलिस ने घर वालों से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन इनकार करने पर पुलिस ने शटर का ताला तोड़ दिया।

Read More : इंदौर एयरपोर्ट हुआ अपग्रेड! CM मोहन यादव ने नए टर्मिनल-1 का किया लोकार्पण, शुरू किया “उड़ान कैफे”

 घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने युवक को बंधन से मुक्त कर तुरंत संजय गांधी अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक को एक महिला ने घर बुलाया था, जहां परिवार के लोगों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक को बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने एक बार फिर समाज में कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here