Kerala News : राष्ट्रपति मुर्मू बाल-बाल बचीं : हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान धंसा हेलीपैड, बड़ा हादसा टला….

Parivesh
Kerala News

Kerala News : केरल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केरल दौरे के दौरान तिरुवनंतपुरम पहुंचने पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 21 अक्टूबर को पत्तनामथिट्टा जिले के प्रमदम स्टेडियम में जैसे ही वायुसेना का हेलिकॉप्टर राष्ट्रपति को लेकर हेलीपैड पर उतरा, हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया।

Kerala News : हेलिकॉप्टर के भारी वजन के कारण हेलीपैड का हिस्सा नीचे धंस गया, हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूरी तरह सुरक्षित रहीं।

READ MORE : Govardhan Puja 2025 : बुंदेलखंड की अनूठी परंपरा : टीकमगढ़ के कुंडेश्वर में गोवर्धन पूजा के बाद शुरू हुआ मोनियां नृत्य….

हेलिकॉप्टर को धक्के देकर निकाला गया: घटना के तुरंत बाद मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने मोर्चा संभाला। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकालने के लिए धक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रपति का केरल दौरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 दिवसीय केरल दौरे पर हैं।

  • वह आज (22 अक्टूबर) पत्तनामथिट्टा में सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन और आरती के लिए जाएंगी।
  • गुरुवार को वह तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के आर नारायणन की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करेंगी और वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी।

READ MORE : Govardhan Puja 2025 : आज दो शुभ योगों में करें श्रीकृष्ण की आराधना, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

  • वह कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन में भी शामिल होंगी।
  • राष्ट्रपति का केरल दौरा 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होने के साथ समाप्त होगा।
Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *