Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: महासमुंद में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत: इमली के पेड़...

CG NEWS: महासमुंद में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत: इमली के पेड़ पर फांसी पर लटके मिले दोनों

CG NEWS: महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भंवरपुर इलाके में प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। तालाब किनारे एक इमली के पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले।

CG NEWS: मृतकों की पहचान प्रिया नाग (लगभग 20-21 वर्ष), निवासी छूहीया बिलाईगढ़ और सूरज सेन (लगभग 28 वर्ष), निवासी मुड़ीडीह भंवरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

CG NEWS: जानकारी के मुताबिक, दोनों 2-3 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज कराई गई थी। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे ग्रामीणों ने दोनों के शव पेड़ पर लटके देखे, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

CG NEWS: मौके पर पहुंची पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने दुपट्टा और गमछे के सहारे फांसी लगाई। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here