Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

Chhattisgarh Politics : अमेरिकी ट्रैवल एडवाइजरी पर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, कांग्रेस-भाजपा में आरोपों की जंग….

रायपुर। Chhattisgarh Politics : अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से भारत के छह राज्यों, जिनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है, को लेकर जारी ट्रैवल एडवाइजरी के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, वहीं भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ‘विदेशी एजेंडे’ का आरोप लगाया है।

Chhattisgarh Politics : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सवाल किया, “क्या यही है अमृतकाल? प्रधानमंत्री की दोस्ती का यह सिला है कि अमेरिका अपने नागरिकों को छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में न आने की सलाह दे रहा है।” उन्होंने इस चेतावनी को मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता बताया।

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भी तीखे शब्दों में लिखा कि “महिलाओं को अकेले यात्रा न करने की सलाह भारत के लिए शर्मनाक है। यह बेटी बचाओ जैसे नारों की हकीकत और भाजपा सरकार की असफलताओं का आईना है।” उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से कानून-व्यवस्था की जमीनी समीक्षा करने की अपील की।

Chhattisgarh Politics

भाजपा का पलटवार:
भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को “शर्मनाक और हास्यास्पद” बताते हुए पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अब अमेरिका आधारित एजेंडे और प्रोपेगैंडा पर भरोसा कर रही है। भाजपा ने कांग्रेस को उसके ही शासनकाल के अपराध आंकड़ों की याद दिलाते हुए तंज कसा कि “बघेल सरकार में हर 6 घंटे में एक बलात्कार और 8 घंटे में एक हत्या होती थी।”

सियासी तूफान के बीच अब निगाहें इस बात पर हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें अमेरिकी चेतावनी के जवाब में क्या ठोस कदम उठाती हैं और यह बहस क्या वाकई महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर कोई सकारात्मक परिणाम ला पाएगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories