Police Transfer News: सक्ती : सक्ती जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने चार थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
Police Transfer News: जारी आदेश के मुताबिक, निरीक्षक राजेश कुमार पटेल को डभरा थाना प्रभारी बनाया गया है। कमल किशोर महतो को नगरदा थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं विंटन कुमार साहू को हसौद थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जितेंद्र कोशले को चंद्रपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।












