बुरहानपुर। बुरहानपुर में किसानों का पारंपरिक पर्व पोला इस बार खास संदेश लेकर आया। भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील ने इस मौके पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा बुलंद किया और बाजार में फुटपाथ एवं हाथ ठेला दुकानदारों से पशुओं से जुड़ी सामग्री खरीदकर स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित किया।
Read News : Gwalior Crime News : मौत का अड्डा बना नशा मुक्ति केंद्र? ग्वालियर में SAF जवान की पीट-पीटकर हत्या…
गजेंद्र पाटील ने कहा कि यह खरीदारी केवल परंपरा निभाने का काम नहीं है, बल्कि स्थानीय मेहनतकश कारीगरों और उद्यमियों को सम्मान देने का एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि इस पर्व पर विदेशी वस्तुओं के बजाय भारतीय उत्पाद अपनाएँ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मजबूत करें।
साथ ही, पाटील ने दुकानदारों से आग्रह किया कि फूलों की माला पर जिलेटिन पन्नी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि कई बार गाय और अन्य पशु इसे खा लेते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है।
Read News : CG NEWS : गणेशोत्सव की तैयारी में दिल दहला देने वाला हादसा…
इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा साथी भी मौजूद रहे। गजेंद्र पाटील की पहल ने न केवल पोला पर्व को खास बनाया, बल्कि बुरहानपुर में स्वदेशी को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जोरदार अंदाज़ में दिया।













