PM Modi : नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट प्रमुख रहे। इस अवसर पर उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र करते हुए पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोला।
PM Modi : प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम में किया गया हमला केवल इंसानियत ही नहीं, बल्कि कश्मीरियत पर भी हमला था। उन्होंने पाकिस्तान को मानवता और मेलजोल का विरोधी बताया और कहा कि वह देश पर्यटन, गरीबों की रोज़ी-रोटी और शांति के भी खिलाफ है।
PM Modi : कटरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाकिस्तान का इरादा जम्मू-कश्मीर के मेहनती नागरिकों की आमदनी पर चोट करना है। खासकर पर्यटन को निशाना बनाकर उन्होंने एक बार फिर अपनी मंशा को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है।
PM Modi : प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अब जम्मू-कश्मीर के युवा आतंकवाद को करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आतंकवाद को क्षेत्र की कई पीढ़ियों के विनाश का कारण बताया और कहा कि अब जनता पाकिस्तान की साजिशों के खिलाफ डटकर खड़ी है।
PM Modi : पीएम मोदी ने एक महीने पहले 6-7 मई की रात को किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज 6 जून है और ठीक एक महीने पहले इसी रात को भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों पर जबरदस्त कार्रवाई की थी। उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन ने आतंक की नींव को हिला दिया है और पाकिस्तान इस शिकस्त को कभी नहीं भूल पाएगा।
PM Modi : प्रधानमंत्री ने चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन किया, साथ ही कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के विकास के लिहाज से एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
READ MORE: ACB News : एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते तहसीलदार रंगे हाथ गिरफ्तार













