Panna News : पन्ना/शुभम रिछारिया : पन्ना में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है कभी शिक्षक के क्लास रूम में सोते हुए वीडियो वायरल होता है तो कभी बच्चो के हांथो में कलम की जगह झाड़ू दिखती है ताजा मामला शासकीय माध्यमिक शाला किशनपुर और देवगांव से सामने आया जहां चपरासी का पद खाली होने के कारण छात्रों को खुद ही स्कूल की साफ-सफाई करनी पड़ रही है, जिससे शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
Panna News : बता दें की अजयगढ के उक्त दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं और शौचालयों की सफाई करते हुए दिखे। यह स्थिति शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है, जहाँ बच्चों को स्कूल के रखरखाव का काम सौंपा जा रहा है।
Panna News : स्कूल में लंबे समय से चपरासी का पद रिक्त होने के कारण बच्चों को मजबूरन यह काम करना पड़ रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। इस दृश्य ने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की उदासीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं कि जिन हांथो के कलम होनी चाहिए शिक्षक उन हांथो में झाड़ू दे रहे है। वही इस पूरे मामले में डीपीसी ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।











