Saturday, April 4, 2026
29.4 C
Raipur

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : धीरेंद्र शास्त्री का तीखा प्रहार, धर्मांतरण पर चेतावनी, बोले– छत्तीसगढ़ में जल्द पदयात्रा करूंगा, दिव्य दरबार को लेकर कही ये बात

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय रायपुर में प्रवास पर हैं, जहां उनकी कथा जारी है। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की। शास्त्री ने बताया कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में पदयात्रा करेंगे और जशपुर में कथा करने की इच्छा भी जताई।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं को गुलामी की आदत लग चुकी है, बार-बार उन्हें जागरूक करना पड़ता है।” उन्होंने बताया कि वे आठ देशों की यात्रा कर चुके हैं और जल्द ही कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पैरा नॉर्मल शक्तियों पर अध्ययन भी करेंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल सके। इसके बाद विदेशों में भी दिव्य दरबार लगाएंगे।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : धर्मांतरण पर सख्त रुख

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा कि“अगर कोई अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करता है तो कोई आपत्ति नहीं, लेकिन लालच या दबाव देकर धर्म बदलवाना अपराध है और इसके लिए सख्त कानून बनना चाहिए।”उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की प्रस्तावित धर्मांतरण कानून की सराहना भी की।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : आई लव मोहम्मद” विवाद पर प्रतिक्रिया

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : इस विषय पर उन्होंने स्पष्ट किया कि “हमें ‘आई लव मोहम्मद’ से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर यह जानबूझकर उकसावे के लिए किया गया है, तो वह गलत है। और अगर ये सही है, तो फिर ‘आई लव महादेव’ से भी किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : गायों के लिए गौ-अभ्यारण की मांग

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : धीरेंद्र शास्त्री ने राज्य सरकार से गायों की सुरक्षा के लिए गौ-अभ्यारण बनाए जाने की भी मांग रखी और कहा कि यह संस्कृति और आस्था का विषय है, जिसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : 8 अक्टूबर तक रायपुर में रहेंगे, दो दिन लगाएंगे दिव्य दरबार

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : पंडित शास्त्री 8 अक्टूबर तक रायपुर में रहेंगे। इस दौरान वे दो दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाएंगे। गुढियारी स्थित कथा स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल और 5,000 बाउंसरों की तैनाती की गई है। पूरे परिसर में CCTV कैमरे भी लगाए गए हैं।

 

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : सेवा में जुटे 8 हजार से ज्यादा लोग

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान 8 हजार से ज्यादा लोग सेवा में जुटे रहेंगे। 200 ई-रिक्शा** निशुल्क चलाए जाएंगे ताकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को कथा स्थल तक आने-जाने में कोई परेशानी न हो। प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात 9 बजे नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : पार्किंग की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए साइंस कॉलेज मैदान, कोटा मैदान, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में पार्किंग की सुविधा दी गई है।

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : इन नेताओं की मौजूदगी तय

Pandit Dhirendra Krishna Shastri : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मीनल चौबे, सूर्यकांत राठौर समेत कई मंत्री, विधायक, निगम-मंडल के सदस्य और गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories