Monday, March 30, 2026
38.1 C
Raipur

Old Age Pension Scheme : टेटराई में सरकारी योजना सिर्फ नाम की, 60+ बुज़ुर्ग तीन साल से इंतजार में

Old Age Pension Scheme : कृष्णा नायक, सुकमा: विकासखंड कोंटा के ग्राम पंचायत टेटराई में 10 से अधिक बुज़ुर्ग महिला और पुरुष पिछले तीन साल से वृद्धा पेंशन योजना का इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई किस्त नहीं मिली है। लाभार्थियों का कहना है कि उन्होंने कई बार पंचायत सचिव को अवगत कराया, लेकिन सचिव टेटराई गांव कम आते हैं। कई बार वृद्धा पेंशनधारी सचिव के निजी घर भी गए, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुज़ुर्गों के लिए वृद्धा पेंशन योजना चला रही है, लेकिन टेटराई पंचायत में यह योजना सिर्फ नाम की ही रह गई है। कटम जोगी, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं, ने बताया कि पुराने सरपंच सचिव के समय उन्हें नियमित पेंशन मिलती थी, लेकिन नए सरपंच सचिव के आने के बाद एक भी पेंशन राशि नहीं मिली।

Old Age Pension Scheme जोगी ने कहा, “पेंशन राशि हमारे लिए केवल सहारा है। अब हमारी उम्र महुआ टोरा बीनने की नहीं रही, जिससे जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। बीमार होने पर इलाज कराना या कपड़ा खरीदना भी कठिन हो गया है।” कई लाभार्थी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और आर्थिक तंगी के कारण इलाज तक नहीं करवा पा रहे।

लाभार्थियों का कहना है कि सरकारी योजनाएँ सिर्फ कागज़ों पर नहीं, जमीन पर भी दिखनी चाहिए, ताकि बुजुर्गों को उनका अधिकार समय पर मिल सके। गाँव के लोग अब प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि वर्षों से पेंशन के इंतजार में बैठे बुजुर्गों को राहत मिल सके।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS: रिसेप्शन में चोरी, मेहमान बनकर आए चोर 4 लाख नगदी और जेवर लेकर फरार

CG NEWS: राजिम : राजिम के फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories