Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh DGP-IG conference : रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस, PM मोदी शामिल होंगे, SPG...

DGP-IG conference : रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस, PM मोदी शामिल होंगे, SPG संभालेगी सुरक्षा मोर्चा

DGP-IG conference
DGP-IG conference

DGP-IG conference : रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूदगी में 28 से 30 नवंबर तक नव रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन आयोजित होगा। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम आज (मंगलवार) रायपुर पहुंच रही है और कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेगी।

DGP-IG conference : कॉन्फ्रेंस में तीन दिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। विशेष ध्यान साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी प्रयास, ड्रग नियंत्रण, साइबर सुरक्षा और सीमा प्रबंधन पर रहेगा। पहले दिन दो, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन दो सत्र आयोजित होंगे। देशभर के डीजीपी और आईजी इसमें भाग लेंगे। शाह और डोभाल सभी तीनों दिन मौजूद रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री मोदी संभवतः दो दिन हिस्सा लेंगे। सम्मेलन की रिहर्सल 26 और 27 नवंबर को होगी।

DGP-IG conference : सभी राज्य अपने अपराध नियंत्रण प्रयासों पर प्रेजेंटेशन देंगे और एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन तैयार की जाएगी। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह का बंगला अस्थायी PMO के रूप में उपयोग किया जाएगा।

DGP-IG conference : पिछले साल 2024 में सम्मेलन भुवनेश्वर, ओडिशा में हुआ था। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ इस आयोजन की मेजबानी कर रहा है, जिसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

DGP-IG conference : प्रधानमंत्री और अन्य उच्च पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था नई सर्किट हाउस और अन्य संस्थानों में की गई है। पीएम मोदी M-1, केंद्रीय गृहमंत्री M-11 में ठहरेंगे। NSA, डिप्टी NSA, IB चीफ और केंद्रीय गृह सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी नए सर्किट हाउस में रहेंगे। थकुर प्यारेलाल संस्थान और निमोरा अकादमी में भी कई अधिकारियों के लिए कमरे आरक्षित किए गए हैं। सम्मेलन में देशभर के 33 राज्यों से डीजीपी और पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारी शामिल होंगे।

DGP-IG conference : इस सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी ADG दीपांशु काबरा और IG अमरेश मिश्रा को दी गई है। राज्य पुलिस के साथ केंद्रीय बल, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय भी इन्हीं के अधीन रहेगा।

DGP-IG conference : अलग-अलग अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। IG छाबड़ा को भोजन व्यवस्था, OP पाल को आवास, ध्रुव गुप्ता को कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों को परिवहन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वीआईपी जहां भी ठहरेंगे, वहां कमांडेंट या SP रैंक के अधिकारियों को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में होगी और IIM परिसर में IG रैंक के अधिकारी तैनात रहेंगे।

DGP-IG conference : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह छत्तीसगढ़ में एक महीने में दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर रायपुर आए थे, जहां उन्होंने अस्पताल का दौरा किया और राज्योत्सव में हिस्सा लिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here