Gwalior News : मौत की सवारी: ओवरलोड बस की छत पर बैठे यात्री, हादसे का खतरा, देखें वीडियो

Sanjay Sahu

Gwalior News : ग्वालियर। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस ऑपरेटर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। भितरवार से ग्वालियर जा रही एक बस में यात्रियों को भेड़-बकरी की तरह ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया, यहां तक कि कई लोग बस की छत पर बैठकर सफर करने को मजबूर दिखे।

Gwalior News : गंभीर बात यह है कि बस चालक तेज गति से वाहन दौड़ा रहा था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह नजारा परिवहन विभाग के दावों की पोल खोलता नजर आया, जहां सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की बात तो होती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। यात्रियों की लापरवाही और बस ऑपरेटर की मनमानी ने इस ओवरलोड बस को चलती फिरती दुर्घटना का खतरा बना दिया है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *